—Advertisement—

Dindori News : मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करंजिया का निरीक्षण किया

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot October 4, 2024

—Advertisement—

 

डिंडौरी, 04 अक्टूबर 2024 |  मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय करंजिया का निरीक्षण किया और विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय के कक्षा, छात्रावास भवन, भोजन व्यवस्था आदि की जानकारी ली। मंत्री  श्रीमती बागरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि डिंडौरी में मातृ शक्ति एक बडी शक्ति के रूप में निवासित है। शिक्षण के क्षेत्र में भी मातृ शक्ति की भूमिका देखी जा रही है। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए उनसे उनके पसंदीदा विषयों और पढाई लिखाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अपने संबोधन में एकलव्य का प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि एकलव्य से हमें यह सीखना चाहिए कि किसी भी परिस्थिति में शिक्षा को प्राप्त करें और भविष्य सुधारने का कार्य करें शिक्षा ग्रहण करने का अगर संकल्प कर लिया जाए जो तो हमें कोई भी बाधा शिक्षा लेने से नहीं रोक सकती।

 

एकलव्य से हमें दूसरी शिक्षा मिलती है कि हमें शिक्षित होने के बाद भी यदि पंसदीदा वस्तु का त्याग करना हो तो त्याग के लिए तैयार रहें। अपने संबोधन में आगे उन्होंने कहा कि शिक्षित होने से व्यक्तिगत विकास होता है जो हमें सही या गलत की पहचान बताता है। स्वामी विवेकानंद ने भी शिक्षा प्रसार के लिए जो कार्य किए हैं वो आज भी प्रासंगिक हैं। हमें केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न होकर बहुआयामी शिक्षा ग्रहण करना चाहिए। पढाई में कमजोरी, कमजोरी नहीं होती हम अन्य क्षेत्र में भी नाम रोशन कर सकते हैं इसलिए अपनी अभिक्षमता का उपयोग कर लक्ष्य निर्धारित करें। लक्ष्य प्राप्ति के लिए सकारात्मक इच्छाशक्ति के साथ आगे बढते रहें। सकारात्मक सोच से ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूद्रेश परस्ते, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अवधराज बिलैया, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री संतोष शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...