होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori News : आय- व्यय का हिसाब मांगने पर सामान्य सभा छोड़ भागे सीईओ निखिलेश कटारे, जनपद सदस्यों ने लगाया अपमान का आरोप

akvlive.in

Published

 

डिंडौरी न्यूज़। 28 जून शुक्रवार को जनपद पंचायत डिंडौरी में सामान्य सभा की बैठक में आय व्यय का हिसाब मांगने पर सीईओ निखिलेश कटारे बैठक छोड़कर चले गए, जिसको लेकर जन प्रतिनिधियों ने कलेक्टर से शिकायत कर जनप्रतिनिधियों के अपमान किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की हैं।

 

पत्र में उल्लेख हैं की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष जनपद समेत सदस्यों को 27जून को मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा सामान्य सभा की बैठक रखने के लिए पत्र जारी किया गया।

आज 02 बजे से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सभी जनपद सदस्य मीटिंग हॉल में उपस्थित होने के उपरांत मुख्य कार्यपालन अधिकारी समेत कर्मचारी उपस्थित हुये।

समस्त जनपद सदस्यों के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी से 01 जुलाई 2022 से आज दिनॉक तक का आय- व्यय की जानकारी मांगने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखिलेश कटारे जानकारी न देते हुये सामान्य सभा की बैठक छोड़कर अपने चेम्बर के लिए भाग निकले।

जिससे अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सभी जनपद सदस्यों के मान सम्मान को ठेस पहुँची हैं,जनपद सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर कलेक्टर से शिकायत करते हुए उल्लेख किया हैं की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी जनपद सदस्यों के अपमान को देखते हुये उचित कार्यवाही की मांग की हैं।

इस दौरान जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा धुर्वे, उपाध्यक्ष रामकिशोरी ठाकुर,सदस्य ननकु सिंह परस्ते,लेखनी बाई,ममता देवी,मोना हीरोन्दे,ओमप्रकाश मार्को,कोमल मार्को ,राम किशोरी ठाकुर, राकेश परस्ते, धनराज पूषाम, संतोष चंदेल, राकेश परस्ते, बब्बू परस्ते समेत समस्त सदस्य मौजूद रहें हैं।

 

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।