—Advertisement—

Dindori News : कलेक्टर हर्ष सिंह ने नवीन बॉक्साइट खदान का किया निरीक्षण

एडीटर: Chetram Rajpoot September 25, 2024

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

Dindori News  डिंडौरी  |  कलेक्टर हर्ष सिंह ने जनपद पंचायत बजाग के  बघरेलीसानी ग्राम में नवीन बॉक्साइट खदान का निरीक्षण किया और खनिज विभाग के प्रचलित कार्यों की जानकारी ली। उक्त निरीक्षण के दौरान एसडीएम बजाग आर पी तिवारी, खनिज अधिकारी श्री शशांक शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर हर्ष सिंह ने क्षेत्र में खनिज उत्पादन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की सम्भावनाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि बघरेलीसानी में बाक्साइट खदान का रकबा 20.15 हेक्टयर है, जिसमें बाक्साइट अयस्क का उत्पादन अप्रैल 2024 से प्रारम्भ हुआ है। खदान का उत्पादन कार्य अभी प्रारंभिक चरण में है, जिस पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। बाक्साइट मुख्यतः एल्युमीनियम का अयस्क है, जिसका प्रयोग विभिन्न कार्यों में किया जाता है।

 

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने उत्पादन क्षमता की जानकारी ली, उन्होंने सैंपल कलेक्शन, माइनिंग प्लान, सर्वे रिपोर्ट, केमिकल एनालिसिस, प्रयोगशाला आदि पर विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने खनिज निकासी के लिए उपयोगी मार्ग एवं उत्पादन के बाद की प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी ली, उन्होंने माइनिंग प्लानिंग के अनुसार कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...