—Advertisement—

जलवायु संरक्षण और शांति पदयात्रा के दूसरे दिन ढाबा से दामी तितराही की और रवाना

एडीटर: Chetram Rajpoot September 15, 2024

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

 

 

डिंडौरी न्यूज । भूदान दिवस से विश्व शांति दिवस तक की पदयात्रा एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक पहल है, जिसका आयोजन एकता परिषद् द्वारा किया जा रहा है,इस यात्रा का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण और टिकाऊ अजीविका के माध्यम से विश्व शांति का सन्देश फैलाना है, 11 सितम्बर आचार्य विनोबा भावे जी का जन्मदिन है जिन्होंने भूदान आन्दोलन के माध्यम से लाखो हेक्टेयर जमीन प्राप्त कर भूमिहीनों में बाँटने का कार्य किया था, इस 10 दिवसीय पदयात्रा में गाँव -गाँव जाकर प्रकृति से संरक्षण (जल, जंगल, और जमीन) और संवर्धन से जुड़े मुद्दों के साथ ही गाँव, पंचायत और जनपद के विकास के लिए जरुरी बातो पर चर्चा की जाएगी, इसके साथ ही वंचित समुदाय का सरकारी योजनाओ तक पंहुचके लिए सरकारी योजनाओं का परचार प्रसार भी होगा. इसी समय एकता परिषद् के संस्थापक  राजगोपाल (राजाजी ) जी कनाडा में विश्व शांति के लिए यात्रा कर रहे है,  डिंडोरी  में पदयात्रा का शुभारम्भ  दिनांक 12 सितम्बर 2024 को आजीविका भवन  से किया गया  था।

 

ग्राम लामोठा ग्राम पंचायत फिटारी से  शुरू होकर ग्राम ढाबा, दामितातराही,मुगदारा,झांकी माल, सिमरधा,कंचनपुर तितराही, माढागौर से समनापुर में पदयात्रा का कलेक्टर को ज्ञापन देकर समापन किया जायेगा । इसी बीच लोगों के साथ बैठक की जाएगी जिसमे उनकी समस्याओं पर चर्चा की जाएगी, लामोठा में बैठक में ग्राम स्तर की समस्याओ पर चर्चा करके से पदयात्रा को आगे की और ढाबा में रवाना किया गया था, दिनांक 15 सितम्बर को ढाबा में बैठक करके लगभग 80 के आसपास महिलाये व् पुरुष अपनी समस्याओ को सुलझाने की मांग को लेकर इस पदयात्रा में बढचढकर भाग ले रहे है. आगे ढाबा से ये पदयात्रा दामितितराही की और रवाना हुई वह रात्रि विश्राम करके दिनांक 16/09/2024 को दामी तितराही से मुगदरा रवाना होगी।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...