—Advertisement—

बीजेपी का सदस्यता अभियान जोरो पर : कार्यकर्ता स्टॉल लगाकर करा रहे भाजपा की सदस्यता 

एडीटर: Chetram Rajpoot September 6, 2024

—Advertisement—

Contact on WhatsApp
डिंडौरी  न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के नेतृत्व में लगातार सदस्यता का कार्य निरंतर चल रहा है। इसी कड़ी में डिंडोरी भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने सुप्रसिद्ध शिशु रोग चिकित्सके एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ सुनील जैन के क्लीनिक पर जाकर भाजपा की पुनः सदस्यता कराई साथ ही लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत हुए सुरेश दास बघेल जो कि लेखपाल के पद पर कार्यरत थे उन्हें भाजपा कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कराया। इसके साथ ही जिला कार्यालय डिंडोरी में स्टाल के माध्यम से लगातार सदस्यता का कार्य भाजपा जिला अध्यक्ष बिलैया ने कराया साथ ही उन्होंने बताया कि संगठन की शक्ति को और भी व्यापक बनाने के लिए हम सभी को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
भाजपा का हर कार्यकर्ता हमारे संगठन की नींव है, और हम सभी को मिलकर इसे और मजबूत करना है।बीजेपी ने सदस्यता अभियान के लिए चार विकल्प दिए हैं. इनमें पार्टी द्वारा दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल कर या फिर पार्टी के क्यूआर कोड को स्कैन कर सदस्यता ली जा सकती है. इसके अलावा, नमो एप और वेबसाइट bjp.org के माध्यम से भी सदस्यता ली जा सकती है।
संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो। अंत्योदय के पथ पर चलकर विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु राष्ट्र के नवनिर्माण के आंदोलन में गर्व से शामिल हो! विकसित भारत बनाने के यज्ञ में आप भी स्वयं अपने हाथों से समिधा डालिए! भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित सदस्य बनिए! विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का सदस्य बनने का गौरव हासिल कीजिए।
 इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतम मरावी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अविनाश सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश परस्ते, धनेश धनंजय, कान्हा शर्मा, सरजू प्रसाद ठाकुर, अभिषेक शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...