उमरिया से अनुज सेन की रिपोर्ट
नगरपालिका उमरिया धमाकेदार जीत कांग्रेस ने पुनः अपने पाले में किया नगरपालिका अध्यक्ष का ताज
24 वार्ड के चुनाव में कांग्रेस ने जमाया 14 वार्ड तो भाजपा ने ,09 एवं 01 वार्ड निर्दलयी के हवाले।
उमरिया।नगरपालिका परिषद उमरिया मतगणना के बाद स्थित साफ हो गई है जहां 24 वार्डों के चुनाव संपन्न हुई जिसमें कांग्रेस ने 14 वार्डो में जीत हासिल कर नगर पालिका अध्यक्ष का ताज अपने पाले में किया । वहीं भाजपा ने 09 वार्डों में भाजपा अपना कब्जा जमाया है। एवं एक मे निर्दलीय। अब देखना है नगर पालिका परिषद उमरिया में कौन बनेगा अध्यक्ष दोनों ही पार्टियां कांग्रेस और भाजपा दावा कर रहे इस बार नगर पालिका मैं अपना अध्यक्ष बनाएंगे जहां एक और कांग्रेस 14 सीटों के पाकर संतुष्ट है तो वहीं भाजपा का कहना है कि हम 9 और एक निर्दलीय जो कि भाजपा का ही है उसे मिलाकर हम 10 हैं देखना यह है कि क्या भाजपा नगर पालिका में अपना अध्यक्ष बैठा पाएगी। वार्ड की स्थिति
वार्ड 01 से भाजपा की रुकमणी सिंह,वार्ड 2 से भाजपा के राजू कोल वार्ड 03 से भाजपा की सुशील चंद रैदास,वार्ड चार से भाजपा से राजेन्द्र कोल,वार्ड 05 से कांग्रेस की रामायण वती वार्ड से कांग्रेस की रश्मि सिंह वार्ड 07 से कांग्रेस की अनिता सिंह वार्ड 8 से कांग्रेस के दीपक सोनी वार्ड 09 से कांग्रेस के त्रिभुवन प्रताप सिंह वार्ड 10 से भाजपा रागिनी शैलेन्द्र सिंह वार्ड 11 से निर्दलयीय पूर्णिमा सिंह,वार्ड 12 से नीतू चौधरी कांग्रेस वार्ड 13 से भाजपा की सीमा रैदास वार्ड 14 से कांग्रेस की हामिद अंसारी,वार्ड 15 से कांग्रेस की अयोध्या गौटिया,वार्ड 16 से फरीदा इदरीश खान,वार्ड 17 से भाजपा की सविता सोंधिया,वार्ड 18 से भाजपा की विनीत तिवारी वार्ड 19 से कांग्रेस की पूजा सिंह,वार्ड 20 से कांग्रेस के अमृतलाल यादव,वार्ड 21 से भाजपा की अर्चना ज्ञानेंद्र सिंह,वार्ड 22 से कांग्रेस के संजय पांडे,वार्ड 23 से कांग्रेस के अवधेश राय,वार्ड 24 से कांग्रेस फहीमा नाज विजयी हुई है।