अनूपपुर

स्वर्गीय राजीव जी की 30 वी जयंती सेवा और सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई

सबसे पहले शेयर करें

अनूपपुर -22 मई 2021
भारत में उन्नत प्रौद्योगिकी के नायक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 30 वी जयंती सेवा और सद्भावना दिवस के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनूपपुर प्रेम कुमार त्रिपाठी के निवास में मनाई गई।इस अवसर पर उपस्थित समस्त कांग्रेस जनों ने 2 मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रेम कुमार त्रिपाठी, कमलनाथ विचार सद्भावना मंच के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र दुबे, कांग्रेस नेता आशीष त्रिपाठी,वरिष्ठ पार्षद रामाधार बैगा, दीपक शुक्ला, मनीष त्रिपाठी, युवा कांग्रेस के राघवेंद्र पटेल, मंडलम अध्यक्ष उमेश राय, रियाज मंसूरी, जाकिर खान, संजीव द्विवेदी, आदि लोगों ने अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष फुन्देलाल सिंह मार्को के निर्देशन पर उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एवं मास्क का प्रयोग करते हुए स्वर्गीय राजीव जी की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव जी का भारत को लेकर एक विजन था जिसे आज सभी याद करते हैं।स्वर्गीय राजीव जी भारत को विश्व में तकनीक के रूप में भी विश्व में सबसे ऊपर देखना चाहते थे लेकिन उनका सपना 21 मई 1991 को लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान लिट्टे के एक आत्मघाती हमले में उनका निधन हो गया अन्यथा आज भारत विश्व में अपनी एक अलग पहचान कायम रखता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *