रिपोर्टर:- देवव्रत राय
लोकेशन:- बलरामपुर
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री के आह्वान पर रामानुजगंज के द्वारा कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के घर का घेराव कर प्रदर्शन किया गया
बलरामपुर/रामानुजगंज —-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामानुजगंज के कार्यकर्ताओं के द्वारा सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के घर का घेराव किया गया जैसा कि अभी कुछ दिन पूर्व वृहस्पति सिंह जी के द्वारा जनजातियों को अंगूठा छाप आदिवासी कहकर अपमानित किया गया।
जिस आदिवासी वोट से वह विधायक बने उन्हीं को अपमानित करना यह बहुत ही निंदनीय है जिससे एबीवीपी के द्वारा पूरे प्रदेश स्तर पर बृहस्पति सिंह का विरोध किया गया अभाविप विभाग सयोंजक उपेन्द्र ने कहा की कांग्रेसी विधायक के यह शब्द कांग्रेसी मानसिकता का दर्शाता हैं,
अपने आप को आदिवासी राज्य का मुख्यमंत्री बता कर पूरे देश मे वाह वाही लूटने वाले भूपेश बघेल जी आज आदिवासी समाज के अपमान के बाद भी मौन हैं। अपने आप को आदिवासी समाज का मसीहा बताने वाली कांग्रेसी आदिवासी समाज का ही नही अपितु पूरे छग का अपमान हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संयोजक उपेंद्र यादव,पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बिट्टू पॉल व रामानुजगंज के नगर मंत्री आकाश तिवारी बलरामपुर नगर मंत्री मंगलम पांडे सह मंत्री उमेश कुशवाहा, मनोज प्रजापति, रोहित यादव ,शुभम तिवारी सत्या सिंह ,उज्जवल तिवारी उपेंद्र यादव ,साकिब सिद्दीकी रिशु कश्यप,अमलेश मेहता तबरेज आलम ,गोलू कश्यप सहित रोशन कुशवाहा,अनिकेत कुशवाहा,नितेश लकड़ा,सागर सिकादरअभाविक रामानुजगंज के अन्य कार्यकर्ता उपस्थिति थें ..|