शहडोल

ये है सत्ता का धौंस, इन्हें नहीं नियमों की परवाह, प्रचार के लिए सरकारी वाहनों में लदे भाजपा के झंडे

सबसे पहले शेयर करें

ब्यौहारी।

22 जुलाई को ब्यौहारी में प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल का ब्योहारी दौरा था। इसके लिए नगर को सुसज्जित करने नगर परिषद तो लगी ही थी पर भाजपाइयों में नगर को भाजपामय बंनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान नगर परिषद के वाहन में भारतीय जनता पार्टी का झंडा बहुतायत मात्रा में मिला और इसका वीडियो भी अब सम्पूर्ण नगर व जिले में वायरल हो रहा है। एक तो यह आपत्ति जनक है तो वहीं दूसरी ओर नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा भाजपा का झंडा सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खम्भो में लगाए गए। शहर में जगह-जगह स्वागत बैनर और पोस्टर लगाए जा रहे थे। वहीं पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी आयोजन स्थल के आसपास अपने नेताओं के स्वागत के लिए फ्लैक्स और बैनर लगा रहे थे।

इस पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी सरकारी संसाधनों का इस तरह ही दुरुपयोग कर रही है। जनता पहले ही बढ़ती महगाई से परेशान है दूसरी तरफ भारती जनता पार्टी का झूठा संकल्प पत्र जिसे सात वर्ष बाद भी पूरा नहीं किया गया। जनता स्थानीय समस्याओ से त्रस्त हो चुकी है। इसके वाबजूद भी कार्यकर्ता नगर को भजपामय करने में लगे हुए हैं।इसके अलावा भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी भी सरकारी मशीनरी का उपयोग करने से नहीं चूक रहे हैं। आम आदमी पार्टी ब्यौहारी ने बाकायदा प्रेस विज्ञप्ति जारी करके मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर परिषद ब्यौहारी से वाहन क्रमांक- MP18 GA 4303 के उक्त अवैधानिक उपयोग के ऐवज में सम्बंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *