– कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता गाँव – गाँव चला रहे हस्ताक्षर अभियान
डिंडोरी | केन्द्र व राज्य सरकार के कुशासन के खिलाफ सेवादल का मुक्ति आन्दोलन चलाया हैं, बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में कांग्रेस सेवादल पूरे देश में आन्दोलन कर रहा है इस अभियान के अंतर्गत डिण्डौरी जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा गांव-गांव पहुंचकर हस्ताक्षर अभियान चलाया ।इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने महंगाई के विरोध में आक्रोश दिखाते हुए हस्ताक्षर किए।इस अभियान में सेवादल महिला अध्यक्ष गीता सैयाम, उपाध्यक्ष कल्पना भवेदी, रोशनी गायकवाड़, ब्लॉक अध्यक्ष मंजू बेगम,राधा बाई बनवासी, कलाबाई मोंगरे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष लियाकत अली, उपाध्यक्ष हेम सिंह भवेदी,रोहणी पाराशर,धन्नू बनवासी,रम्मू राव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।