ब्रेकिंग न्यूज़

भाजयुमो ने घर घर जाकर वैक्सीन लगाने के लिए किया प्रेरित

सबसे पहले शेयर करें

संवाददाता:-योगेन्द्र मणि वर्मा
लोकेशन:- पेण्ड्रा
सूचनादाता:-रितेश गुप्ता

भाजयुमो ने घर घर जाकर वैक्सीन लगाने के लिए किया प्रेरित

भारतीय जनता युवा मोर्चा पेन्ड्रा ने घर घर जाकर नगरवासियों को वैक्सीनेशन के फायदे बताते हुए, उनसे वैक्सीन लगवाने का अनुरोध किया, केन्द्र की नरेन्द्र मोदी जी कि सरकार सभी के लिए फ्री वैक्सीन कि घोषणा करने के बाद जिलाअध्यक्ष अंकुर गुप्ता के मार्गदर्शन तथा पेन्ड्रा मंडल के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष प्रखर तिवारी के नेतृत्व में #वैक्सीनेशन फाँर आल कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

भाजपा के महामंत्री द्वय रमेश तिवारी तथा नवीन चतुर्वेदी ने सभी कार्यकर्ताओं की दो टोली बनाई ।जिसमें एक टोली वैक्सीन सेंटर में बैठकर आने वाले सभी लोगों को होने वाली सभी शंका का समाधान किया,तथा दूसरी टोली घर घर जाकर सभी को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया। मंडल अध्यक्ष प्रखर तिवारी ने बताया कि कल एक दिन में 15 लाख वैक्सीन डोज लगवाकर मध्यप्रदेश पूरे देश में नंबर एक पर रहा,कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के नतीजे सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहे हैं

जबकि छत्तीसगढ़ झारखंड मे यह सामान्य है। हमें राज्य को इस स्थिति से निकालकर सकारात्मक सोच के साथ देश में स्थान दिलाना है, जिस हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू जी भाजयुमो के हर कार्यकर्ता का आव्हान किया।

इस कार्यक्रम में पेन्ड्रा मंडल से आनंद बजाज, अनील चौधरी, करन साहू,मनीष शर्मा,अंशुमन वैश्य,गुरुदत्त तिवारी, आरिफ खान,सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *