उमरिया

भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण

सबसे पहले शेयर करें

भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संतुलन हेतु पौधरोपण अनिवार्य सुमित्रा बाल्मिक

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों ने सगरा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आगाज किया। समस्त कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर पौधारोपण का संकल्प लिया। इस अभियान का आरंभ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले की प्रभारी बहन सुमित्रा बाल्मीकि जी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे की उपस्थिति में किया गया। बहन सुमित्रा बाल्मीकि ने पर्यावरण संतुलन हेतु पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। पौधरोपण पश्चात पौधों के संरक्षण की बात कही। भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से अपील की सभी कार्यकर्ता बंधु एक एक पौधा अपने अपने घरों में लगाएं एवं उसका संरक्षण करें।भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पांडे ने बताया कि पौधरोपण अभियान 6 जुलाई तक चलेगा जिसमें जिले के समस्त मतदान केंद्रों की बूथ समितियां मतदान केंद्र स्तर पर अपनी पंचायत गांव सार्वजनिक स्थल व अपने घरों में पौधरोपण का कार्य करेंगे।आज के इस कार्यक्रम में राकेश शर्मा धनुषधारी सिंह दीपक छतवानी अर्जुन सिंह सैयाम ज्ञानेंद्र सिंह सुमित गौतम राहुल सिंह केशव यादव राजेंद्र कॉल नीरज चंदानी सुजीत भदौरिया सुमित्रा विश्वास सावित्री खटीक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *