ब्रेकिंग न्यूज़

महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सबसे पहले शेयर करें

रिपोर्टर- विवेकानंद दास

मो-9171353829

लोकेशन- महसमुंद

महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बारोडोली में सुकन्या शक्ति संगठन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दहेज प्रथा बाल विवाह साइबर क्राइम और महिला उत्पीड़न के जानकारी दिया गया और महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया।

शहर सहित अंचल में सामाजिक तौर पर जरूरतमंद वह अन्य अंचल वासियों को कई सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी समाजसेवी विवेकानंद दास के नेतृत्व में ट्रस्ट का गठन किया गया है।

ग्राम पंचायत बारोडोली कार्यक्रम में गांव के बड़े बुजुर्ग महिलाओं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रमुख विवेकानंद दास ने अपने चैरिटेबल ट्रस्ट के आगामी कार्य योजना के तहत प्रकाश डालते हुए बताया कि शहर सहित अंचल वासियों के लिए सौगात लेकर आया है जरूरतमंदों का सहयोग और सेवा बड़ा पुण्य का कार्य है हर दृष्टि से समाज के विकास में महिलाओं के विशेष योगदान और उपलब्धियों को सामने लाना और उन्हें सम्मानित कर सशक्त बनाने की दिशा में समाज को प्रोत्साहित और प्रेरित करना है वही इस दौरान क्षेत्र के लोगों को अन्य सुविधाओ के बारे मे बताया गया

महासमुन्द जिला प्रमुख मनोज कुमार यादव ने कहा कि महिलाएं ही अपने त्याग समर्पण और परिश्रम से हमारे जीवन में रंग भर्ती हैं सभी क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान की सराहना किया गया।

महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन को ग्राम पंचायत प्रतिनिधि श्रीमती हेमलता साव अंतर्यामी प्रधान के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवा साथी एवं महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों ने अपनी उपस्थिति देकर कार्य क्रम को सफ़ल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *