ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सेमरा मंडल द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन:-

सबसे पहले शेयर करें

रिपोर्टर:- योगेन्द्र मणि वर्मा
लोकेशन:- गौरेला पेण्ड्रा मरवाही

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन:-


भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जिसमें कांग्रेस के भूपेश बघेल के सरकार की नाकामी और रमन सिंह के सरकार की विशेषताओ का बखान किया गया

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से प्रदेश का विकास कार्य मंद हो चुका है कांग्रेस के सरकार ने घोषणा पत्र में किये गए किसी भी वादे को पूरा नही किया

चाहे वो बेरोजगारी भत्ता की बात हो या पेंशन बढ़ाने की बात या फिर अन्य कोई मुद्दा हो कांग्रेस ने प्रदेश के जनता के साथ केवल छलावा किया है इसी प्रकार कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में वर्णित बहुत सी नाकामियों को गिनाया गया।


उक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष लूसन राठौर, उपाध्यक्ष लक्ष्मी पेन्द्रों जिला उपाध्यक्ष कुबेर सर्राटी , उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभय वर्मा ,उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा लालमन कुशवाहा, मंडल महामंत्री अजय तिवारी , मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा संजय पाल , रामलली राठौर उमेश कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *