डिंडोरी। केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते का डिंडोरी विश्रामगृह में अल्प प्रवास हुआ जिसमें भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भेंट कर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम सेवा ही संगठन अभियान की चर्चा की एवं कोरोना वायरस से बचने के लिए टीकाकरण अधिक से अधिक हो इस संबंध में कार्यकर्ताओं से चर्चा की इसके बाद केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक लेने करंजिया गये। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला कोषाध्यक्ष अवधराज बिलैया, समनापुर मंडल अध्यक्ष हेमसिंह राजपूत, युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, पार्षद आशीष वैश्य, सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।