होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

अमरकंटक मार्ग पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ऑटो पलटा , नाबालिग की मौत, कई घायल

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। डिंडौरी-अमरकंटक मुख्य मार्ग  सेमर तिराहा के पास  देर शाम एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दर्दनाक हादसा हो गया। ऑटो में लगभग 8,10 लोग सवार थे, दुर्घटना में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, ऑटो डिंडौरी से गाड़ासरई की ओर जा रहा था। सामने कुत्ता आ जाने के चलते और नियंत्रण खोने के कारण वाहन अचानक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना की खबर लगते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की असली वजह का पता लगाया जा रहा है। इस दुर्घटना ने क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना दिया है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की जा रही है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..