होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

महिला कांग्रेस ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

akvlive.in

Published

– अपराधों की फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को फांसी की सजा की मांग
डिंडौरी न्यूज। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश और पूर्व मंत्री व डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों और दुष्कर्म के मामलों में त्वरित न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए फास्टट्रैक कोर्ट में सुनवाई सुनिश्चित की जाए और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
संतोषी रामजी साहू ने कहा कि एक ओर जहाँ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार की निष्क्रियता के कारण महिलाएं लगातार शोषण और अत्याचार का शिकार हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कानून का डर खत्म हो चुका है, और आम जनता विशेषकर महिलाएं न्याय के लिए बेबस हैं।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि मध्यप्रदेश में प्रतिदिन 20 से 25 दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं, जो अत्यंत निंदनीय और सभ्य समाज के खिलाफ हैं। महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि अपराधियों को कठोर सजा दिलाई जाए और महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
इस अवसर पर गुलवसिया बाई, ऊषा रैकवार, अनीता, आकांक्षा रैकवार, निर्मला बाई, शांति बाई सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें