Home / सेवानिवृत्त प्राचार्य सुभाष चंद्र सोनी को विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त प्राचार्य सुभाष चंद्र सोनी को विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

Dindori News : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रयपुरा के प्राचार्य सुभाष चंद्र सोनी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा शनिवार को ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

Dindori News : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रयपुरा के प्राचार्य सुभाष चंद्र सोनी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिवार द्वारा शनिवार को भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
समारोह में प्राचार्य सोनी का तिलक बंदन कर, फूल-माला पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें आकर्षक एवं जीवनोपयोगी उपहार भी प्रदान किए गए। वक्ताओं ने उनकी सेवाओं को सराहते हुए कहा कि वे एक कर्मठ, समर्पित, मृदुभाषी एवं शिक्षा प्रेमी प्राचार्य रहे हैं। उन्होंने अपने 37 वर्षों के सेवाकाल में निस्वार्थ भाव से शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और छात्र-छात्राओं को अनुशासन व संस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी शहपुरा, उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा के प्राचार्य, सेवानिवृत्त प्राचार्य सी.पी. पाठक, प्रधान पाठक एस.पी. तिवारी, भूमि दानदाता दयाल सिंह मरावी सहित संकुल केंद्र कछारी के सभी शैक्षिक संस्थानों के स्टाफ एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित सभी शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्त प्राचार्य सुभाष चंद्र सोनी ने कहा कि विद्यालय के प्रति उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा और वे शिक्षा क्षेत्र में योगदान देते रहेंगे।
RNVLive