Home / भगवती मानव कल्याण संगठन ने निकाली नशामुक्त जन जागरण रैली

भगवती मानव कल्याण संगठन ने निकाली नशामुक्त जन जागरण रैली

डिंडौरी न्यूज। जबलपुर बायपास मैदान अम्बे राइस मिल के पास भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा दो दिवसीय शक्ति चेतना जनजागरण शिविर ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Updated on:

डिंडौरी न्यूज। जबलपुर बायपास मैदान अम्बे राइस मिल के पास भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा दो दिवसीय शक्ति चेतना जनजागरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  इसी तारतम्य में डिंडोरी शहर के रहवासियों को आमंत्रित करने के लिए जनमानस आवाहन पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में जन मानस आमंत्रण पद यात्रा का आयोजित किया, यह पदयात्रा चंद्र विजय कालेज तिराहा से  शहर के मुख्य मार्ग सुबखार, अवंतीबाई चौक, भारत माता चौक, कलेक्ट्रेट चौराहा, कंपनी चौक से निकलकर मंडला बस स्टैंड से शिविर स्थल पर समापन हुआ। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने शहर के लोगो को कार्यक्रम हेतु निमंत्रित किया।
यात्रा में शामिल हुए अजय अवस्थी –
 भगवती मानव कल्याण संगठन के बेनल तले आयोजित हुई इस रैली में संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी शामिल हुए जिनके द्वारा जनमानस को 8-9 फरवरी को होने वाले शिविर में आमंत्रित किया गया।
प्रेस कांफ्रेंस पर पत्रकारों से बातचीत –
केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी ने जिले के पत्रकारों से बातचीत की और समाज को भगवती मानव कल्याण संगठन के रचनात्मक कार्यों एवं नशामुक्त भारत बनाने के लक्ष्य के विषय में वार्तालाप किया।
क्षेत्रीय विधायक का नशा मुक्ति जन जागरण रैली को समर्थन –
 हजारों की संख्या में हुई जन मानस आमंत्रण रैली में क्षेत्रीय विधायक ओमकार सिंह मरकाम भी पहुंचे जिन्होंने इस रैली में अपना समर्थन दिया, कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारियों सहित जिले के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
RNVLive

Related Articles