Home / बीजेपी के नवागत जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम का भव्य स्वागत, पारंपरिक नृत्य के साथ आतिशबाजी

बीजेपी के नवागत जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम का भव्य स्वागत, पारंपरिक नृत्य के साथ आतिशबाजी

Dindori News, डिंडौरी न्यूज।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने विगत दिवस जिलाध्यक्ष  की कमान जिले के वरिष्ठ नेता चमरू ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

Dindori News, डिंडौरी न्यूज।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने विगत दिवस जिलाध्यक्ष  की कमान जिले के वरिष्ठ नेता चमरू सिंह नेताम को सौपी है, इसी तारतम्य मे उनका डिण्डौरी जिले मे स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया , जिसमे पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू, नरेन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, तुलसीराम कटैहा, डाॅ. सुनील जैन, अवधराज बिलैया, अशोक अवधिया, के.के.सोनी सहित जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता इस स्वागत कार्यक्रम मे उपस्थित रहें।
स्वागत कार्यक्रम के पूर्व में डेमघाट में माॅ नर्मदा जी मे चुनरी अर्पित कर के दर्शन कर पूजन अर्चन किया, तत्पश्चात् डी.डी.मार्केट में भाजपा के पितृपुरूष पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं जिला भाजपा कार्यालय के समीप भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अटल विहारी बाजयपेयी जी के प्रतिमा पर नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष चमरूसिंह नेताम सहित पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया उसके पश्चात् स्वागत स्थल भाजपा कार्यालय में सभी मंचासीन पदाधिकारियों के पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आतिशबाजी कर पारंपरिक नृतक दल रीना शैला नृत्य के साथ नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया।
 कार्यालय मे कार्यक्रम के शुरूआत मे भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर तिलक वंदन, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला महामंत्री जयसिंह मरावी एवं समस्त पदाधिकारियो ने क्रमशः नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम का स्वागत किया। डिण्डौरी मण्डल अध्यक्ष आशीष वैश्य के द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों को शाॅल श्रीफल भंेट कर सभी का स्वागत किया। वहीं युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह परस्ते, युवामोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, राजेन्द्र परमार, हर्षवर्धन कटारे पीताम्बर पाराशर, यशवंत तोमर सहित युवाओं ने स्मृति चिन्ह भेंट कर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम का स्वागत किया।
स्वागत सभा मे कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष चमरूसिंह नेताम ने सर्वप्रथम माॅ नर्मदा के चरणो मे प्रणाम करते हुए कहा कि जिस प्रकार से पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया है मै उनका आभारी हूॅ। साथ ही मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता की पहचान भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने किया है और यह भाजपा संगठन मे ही संभव है। मै प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूॅ हम सब भाजपा संगठन के कार्यकर्ता है भाजपा संगठन मे सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक सुनिश्चित स्थान एवं सभी का सम्मान है। हमे गर्व है कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है। में आपको विश्वास के साथ कहता हूॅ कि हम सब मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात मेंहनत करेगे एवं संगठन को नई उॅचाई पर पहुॅचाने का कार्य करेगें। हम सभी पार्टी के पितृपुरूष पं. दीनदयाल जी के चरैवेती के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ना है, और निरंतर कार्य करते रहना है।
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संगठन के विभिन्न पदों का निर्वहन कर चुके हमारे चमरूसिंह जी जो कि नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर आसीन हुए है हम सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधे मिलाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेगे। भाजपा मे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ की पहचान हमेशा होती है। एवं उनके कार्यो के अनुरूप उन्हे दायित्व मिलता है। केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि हम सभी को भाजपा की विचारधारा को जन जन तक पहुॅचाने का कार्य करना है जिस प्रकार से भाजपा के केन्द्र व राज्य सरकार ने विगत बर्षो मे जो विकास किया है वह कांगे्रस ने 70 साल के इतिहास मे कभी नही किया। हमारी सरकार ने अंतिम पंक्ति मे खड़े व्यक्ति का विकास ही हमारा मूल मंत्र है। पूर्व जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा डिण्डौरी जिलाध्यक्ष का दायित्व भाजपा के वरिष्ठ नेता चमरू सिंह नेताम जी को मिला है मे बधाई देता हूॅ साथ ही एक कार्यकर्ता के रूप मे हम सब मिलकर संगठन को नई उॅचाई तक पहुॅचायेगें और एक दूसरे के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेगें।
कार्यक्रम के उपरांत नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष चमरूसिंह नेताम का जिलाध्यक्ष कार्यालय मे पूर्व केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते की मौजूदगी मे भाजपा जिलाध्यक्ष का पदभार निवृतमान जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कराया एवं कार्यालय के सभी प्रकार दस्तावेज सामग्री सौंपते हुए बधाई प्रेषित की।   मंच का संचालन जिला महामंत्री जयसिंह मरावी एवं आभार जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया।
इस दौरान मंचासीन भाजपा के अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ. सुनील जैन, तुलसीराम कटैहा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संजय साहू नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, के.के. सोनी, सुरेन्द्र दुबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योतिप्रकाश धुर्वे, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, डाॅ. सी.एस.भवेदी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अंजू ब्यौहार, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, इन्द्रावती धुर्वे, महेश पाराशर, दिलीप ताम्रकार, मनोहर सोनी, प्रीतम मरावी, जिला मंत्री सपना जैन, अनुराग गुप्ता, राजेन्द्र दुबे, मनका वनवासी, मोहन मरावी, कोषाध्यक्ष स्कंद चैकसे, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, सह मीडिया प्रभारी अनूप गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, आई.टी. संयोजक राहुल पाण्डेय, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, पवंती कुशराम, आशा सिंह धुर्वे, मण्डल अध्यक्षगण आशीष वैश्य, शिवराम राजपूत, राजेश्वर साहू, वर्षा कुशराम, लक्ष्मीप्रसाद दरकेश, अंकित गुप्ता, अनिल साहू, हीरेन्द्र मरावी, भजन चक्रवर्ती, सुदामा बर्मन, सुशील यादव, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश सिंह धुमकेती, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश सिंह परस्ते, पिवर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, पूर्व मण्डल अध्यक्षगण लक्ष्मणसिंह ठाकुर, सुशील राय, कृष्णकुमार मिश्रा, हेमसिंह राजपूत, राजकुमार मोंगरे, भारत राजपूत रामगोपाल साहू, मोहन सिंह ठाकुर, कुवरिया मरावी,, आशीष सोनी, नंदकिशोर उचेहरा, अविनाश छावड़ा, हर्षवर्धन कटारे, राजेन्द्र परमार, यशवंत तोमर, प्रशांत सोनी, सरमन ठाकुर, तरूण ठाकुर, धर्मेन्द्र जैतवार, गजेन्द्र सिंह करचाम, प्रेमसिंह धुर्वे, अवधेश नागेश, माधव तेकाम, रमेशचंद राठौर, आशीष कोतू सहित हजारो की संख्या में समस्त भाजपा कार्यकर्तागण मोजूद रहे।
RNVLive

Related Articles