Home / नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू नेताम पहुंचे मां नर्मदा उद्गम स्थल, पूजा कर लिया आशीर्वाद

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू नेताम पहुंचे मां नर्मदा उद्गम स्थल, पूजा कर लिया आशीर्वाद

डिंडौरी न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने मां नर्मदा जी के उद्गम स्थल अमरकंटक पहुचकर मां ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

डिंडौरी न्यूज। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने मां नर्मदा जी के उद्गम स्थल अमरकंटक पहुचकर मां नर्मदा जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही गाड़ासरई, गोरखपुर एवं करंजिया में भाजपा संगठन के वरिष्ठजनों के निवास में भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती, सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन शर्मा, वरिष्ठ नेता सरमन सिंह ठाकुर, जय सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, राजकुमार मोंगरे, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद, शिवराम राजपूत, अशोक शर्मा, जगदीश धुर्वे, अजय साहू, नरेश चंदेल, लामू सिंह नेताम ऋतुराज टांडिया, पुष्पेंद्र तेकाम शाहिद भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्राम मौजूद रहें।
RNVLive

Related Articles