डिंडौरी : 06 जनवरी, 2025 |शासकीय हाई स्कूल मुड़की में राष्ट्रीय गणित दिवस के साप्ताहिक आयोजन के समापन सहायक प्राध्यापक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक डॉ. संदीप खरे के मुख्य आतिथ्य एवं प्राध्यापक मॉडल कॉलेज डिंडोरी डॉ. एच. एस. जामोद, आकांक्षा ब्लॉक फेलो बजाग डॉ विकास जैन के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल, महाकौशल विज्ञान परिषद एवं हाई स्कूल मुड़की के संयुक्त आयोजन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। डॉ. संदीप खरे के द्वारा महान भारतीय गणितज्ञ डॉक्टर श्रीनिवास रामानुजन के संपूर्ण जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने उनके 33 वर्षीय जीवन काल की महान उपलब्धियां पर प्रकाश डाला, रामानुजन संख्या 1729 सबसे छोटी दो संख्याओं के घन का योग है। भारतीय ज्ञान परंपरा के प्राचीन भारतीय गणितज्ञों के बारे में भी बताया गया। डॉ. एच.एस. जामोद महाकौशल विज्ञान परिषद के जिला सह समन्वयक ने बताया कि गणित की दैनिक जीवन में उपयोगिता क्या है? डॉ. विकास जैन ने गणित विषय में कैरियर निर्माण के बारे में बताया।
संस्था प्राचार्य एवं महाकौशल विज्ञान परिषद डिंडौरी जिला समन्वयक सुनीता नामदेव ने बताया कि श्री रामानुजन ने 3884 प्रमेय का संकलन किया एवं 3900 से अधिक सूत्र दिए। गणित दिवस का सप्ताहिक आयोजन विश्व के महान् गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन औऱ अनंत का बोध राष्ट्रीय गणित दिवस पर विभिन्न गतिविधियों निबंध, भाषण, रंगोली, पोस्टर निर्माण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका समापन आज हुआ। श्री निवास रामानुजन के मैजिक वर्ग का वर्णन किया गया। भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व को समझाया, रामानुजन के गणितीय योगदानों में अनंत श्रेणियां भी शामिल हैं। उनके दार्शनिक दृष्टिकोण में अपसारी श्रृंखला का अंतहीन विकास ईश्वर की अनंत प्रकृति का प्रतिबिंब था। रामानुजन के लिए डाइवर्जेंट सीरीज़ रिसर्च, केवल गणितीय प्रयास से कहीं ज़्यादा था, बल्कि यह ब्रह्मांड के रहस्यों के लिए उनकी आध्यात्मिक अन्वेषण का विस्तार भी था। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के सम्मान में हर वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत तुलसी के पौधों एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।