Home / कलेक्टर हर्ष सिंह ने देवनाला क्षेत्र का निरीक्षण किया

कलेक्टर हर्ष सिंह ने देवनाला क्षेत्र का निरीक्षण किया

डिंडौरी : 18 दिसम्बर, 2024  |  कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने आज बुधवार को जिले के पर्यटन स्थलों को बेहतर करने एवं ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

डिंडौरी : 18 दिसम्बर, 2024  |  कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने आज बुधवार को जिले के पर्यटन स्थलों को बेहतर करने एवं जिले में पर्यटन क्षेत्र की सम्भावनाओं को गति देने के उद्देश्य से विकासखंड अमरपुर के देवनाला जल प्रपात का निरीक्षण किया, देवनाला एक प्राकृतिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है, जहां बरगा बाँध से जल प्राप्त होता है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने पर्यटन से सम्बंधित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए स्थल का जायजा लिया। इस दौरान स्थनीय लोगों ने बताया कि देवनाला एक प्राकृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल है। देवनाला जलप्रपात का नाम एक प्राचीन गुफा के नाम पर रखा गया है,

लोकमत में यह कहा जाता है कि यह स्थल महाभारत काल का है।स्थल पर प्राचीन बावली है,साथ ही भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है, जिससे क्षेत्र के लोगों में धार्मिक आस्था का संचार होता है। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रति वर्ष मेला का आयोजन भी किया जाता है। स्थल पहुंच मार्ग व्यवस्थित ना होने से मुख्य मार्ग में होते हुए भी पर्यटकों को असुविधा होती है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने प्राचीन बावली के पास चेतावनी बोर्ड, सुरक्षा व्यवस्था,स्वच्छता के लिए डस्टबिन आदि की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

       कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने देवनाला स्थित दीदी कैफ़े का निरीक्षण कर स्वसहायता समूह की दीदीयों से चर्चा की। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों से राजस्व महाभियान 3.0,जनकल्याण पर्व की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली। उक्त निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अनिल कुमार राठौर, तहसीलदार अमरपुर श्री पंकज नयन तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत अमरपुर श्री लोकेश नारनौरे सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

RNVLive

Related Articles