Home / कलेक्टर हर्ष सिंह ने औद्योगिक विकास की संभावनाओं के दृष्टिगत ग्राम घुसिया माल में किया स्थल निरीक्षण

कलेक्टर हर्ष सिंह ने औद्योगिक विकास की संभावनाओं के दृष्टिगत ग्राम घुसिया माल में किया स्थल निरीक्षण

  Dindori News, डिंडौरी न्यूज़,04 दिसम्बर, 2024 | कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं के दृष्टिगत आज बुधवार ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

 

Dindori News, डिंडौरी न्यूज़,04 दिसम्बर, 2024 | कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं के दृष्टिगत आज बुधवार को ग्राम घुसिया माल (विक्रमपुर क्षेत्र) में स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र के निर्माण के लिए उपलब्ध शासकीय भूमि का निरीक्षण करते हुए औद्योगिक विकास के लिए स्थल पर मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। ज्ञात हो कि जिले में औद्योगिक विकास के लिए प्रशासन सतत रूप से प्रयासरत है।

क्षेत्र में उद्योग स्थापना के लिए आवश्यक भूमि का चिन्हांकन किया जा रहा है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने उद्योग स्थापना हेतु पहुंच मार्ग, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति आदि मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग श्रीमती राधिका कुसरो ने ग्राम घुसिया माल में उपलब्ध शासकीय भूमि की जानकारी देते हुए बताया कि यह क्षेत्र शहर से नजदीक और औद्योगिक विकास के लिए उपयुक्त है।

 

कलेक्टर हर्ष सिंह ने औद्योगिक विकास के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग विभाग श्रीमती राधिका कुसरो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

RNVLive