Home / Dindori News : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Dindori News : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Dindori News, डिंडौरी न्यूज़।  मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में आज ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

Dindori News, डिंडौरी न्यूज़।  मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में आज उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में शहपुरा विधायक श्री ओम प्रकाश धुर्वे, डिंडोरी विधायक श्री ओमकार मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रुद्रेश परस्ते, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अवध राज बिलेय्या,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू ब्योहार,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, श्री अशोक अवधिया, श्री राजेंद्र पाठक, श्रीमती हीरा परस्ते, श्री सुधीर तिवारी, श्री पुनीत जैन, श्री प्रभात जैन,श्रीमती सुशीला मार्को,सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारीगण और नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपस्थित अतिथियों ने दीपप्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ किया गया, इसके बाद कन्यापूजन कर कन्याओं का आशीर्वाद लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

– सांस्कृतिक कार्यक्रमो का हुआ आयोजन
स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए, जिनमें क्षेत्र के लोकनृत्य, गायन, कविता वाचन की झलक देखी गयी। श्री प्रभात जैन ने मध्यप्रदेश के 69वें स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश की कला और संस्कृति पर समर्पित कविता का वाचन किया, वहीं कन्या परिसर की छात्राओं ने लोकनृत्य सहित मध्य प्रदेश के इतिहास पर समर्पित नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपने सम्बोधन में कहा कि मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस हम 1956 से मानते आ रहे है, तब से अभी तक मध्य प्रदेश ने तरक्की की जो गति पकड़ी है वो आगे भी बढ़ती जाएगी। मध्यप्रदेश की धरती पर कई महापुरुष हुए है जिन्होंने मध्यप्रदेश की संस्कृति को विश्व में पहचान दिलाई है।मध्यप्रदेश का गौरवशाली इतिहास रहा है, जिसमें आदिवासी समुदाय ने मुग़लों और अंग्रेजी शासन के विरुद्ध अपने क्षेत्र की रक्षा की, गोंड शासिका रानी दुर्गावती,गोंड राजा बुलंदशाह, रानी कमलापति,रानी अवन्तिबाई, राजा रघुनाथ शाह और शंकरशाह, टंट्या मामा, रानी लक्ष्मीबाई के योगदान को हम आज भी याद करते है, इस गौरवशाली इतिहास को हमें याद रखना है, मध्यप्रदेश के निर्माण से ही अब तक हर क्षेत्र में प्रगति हुई है, आज कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अभी क्षेत्र में मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है, हमें अतीत के साथ वर्तमान को देखते हुए आगे बढ़ना है।
उन्होंने मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को बहुत शुभकामनायें दी। शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने सम्बोधन में मध्यप्रदेश निर्माण की गाथा, डिंडोरी के गौरवशाली इतिहास और विकास के पथ पर अग्रसर मध्यप्रदेश की प्रगति का वर्णन किया।  वहीं डिंडोरी विधायक श्री ओमकार मरकाम ने अपने सम्बोधन में नशा मुक्ति के लिए मिलकर कार्य करने और मातृभाषा को सहजने की बात कही।
–  मध्यप्रदेश  स्थापना दिवस
 मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है, 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के तहत भारतीय राज्यों के पुनर्गठन के बाद मध्यप्रदेश राज्य अस्तित्व में आया, जिसका वर्तमान स्वरूप छत्तीसगढ़ के अलग होने बाद वर्ष 2000 में आया।मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मध्य प्रदेश राज्य की स्थापना के बाद से इसकी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक यात्रा को दर्शाने के लिए मनाया जाता है। यह आयोजन मध्यप्रदेश के महत्व को दर्शाता है और भारतीय संघ के भीतर मध्य प्रदेश की विशिष्ट पहचान को भी बताता है।
RNVLive