Home / समनापुर पुलिस ने 02 फरार स्थायी वारंटियो को किया गिरफ्तार 

समनापुर पुलिस ने 02 फरार स्थायी वारंटियो को किया गिरफ्तार 

  डिंडौरी । पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  एवं उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

 

डिंडौरी । पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  एवं उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. कामेश कुमार धूमकेती थाना समनापुर द्वारा न्‍यायालय उत्कर्ष राज सोनी न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट प्रथम श्रेणी डिण्‍डौरी (म.प्र.) के प्रकरण क्रमाँक 1374/2019 अप. क्र. 39/19 धारा 420,34,120 ताहि. के स्थायी गिरफ्तारी वारंटी मानसिंह परस्ते पिता गमतू परस्ते उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम तितराही थाना समनापुर एवं प्रकरण क्रमाँक 909/2019 अप. क्र. 460/18 धारा 147,186,353 ताहि. के स्थायी गिरफ्तारी वारंटी दीपक प्रसाद दुबे पिता राजेन्द्र प्रसाद दुबे जाति ब्राम्हण उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम चाँदरानी थाना समनापुर जिला डिण्‍डौरी जो अपनी गिरफ्तारी की डर से अपने घर से फरार रहता था,जिनकी पता तलाश हेतु 26 अक्टूबर 2024 को थाना प्रभारी निरी. कामेश कुमार धूमकेती द्वारा थाना स्टाफ सउनि दयाल मरावी, प्र.आर. 19 पवन सिंह धुर्वे ,प्रआर. 297 कृष्णपाल सिंह ,365 भारत लाल बसन्त, प्रआर. 175 सहमेन सिंह मरावी , आर. 236 गोकुल पाटीदार , आर. 78 सियाराम मरकाम की टीम तैयार की गई ।
– आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश
26 अक्टूबर 2024 की दरमियानी रात्रि पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी एवं उप पुलिस अधीक्षक बजाग के विशेष मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. कामेश कुमार धूमकेती गठित पुलिस स्टाफ टीम के रवाना होकर ग्राम तितराही पहुँचकर स्थायी वारंटी मानसिंह परस्ते की गिरफ्तारी हेतु दबिश देकर पता तलाश किया गया, जो सकुनत पर उपस्थित मिला, जिसे गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना वारंटी की पत्नी को दिया गया। उसके बाद रवाना होकर ग्राम चाँदरानी पहुँचकर स्थायी वारंटी दीपक दीपक प्रसाद दुबे के पता तलाश उसके सकुनत पर किया गया,जो घर पर उपस्थित मिलने पर वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना वारंटी के पिता राजेन्द्र प्रसाद दुबे को दिया जाकर वारंटियो को मय स्थायी गिरफ्तारी वारंट के न्‍यायालय डिण्डौरी पेश किया गया है।
कार्रवाई में इनकी रही भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरी. कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी थाना समनापुर , सउनि. दयाल सिंह मरावी , प्रआर. 297 कृष्णपाल सिंह , प्रआर. 365 भारत लाल बसन्त , प्रआर. 175 सहमेन सिंह मरावी , आर. 236 गोकुल पाटीदार , आर. 78 सियाराम मरकाम की विशेष भूमिका रही है।
RNVLive