Home / Dindori News : महिला कांग्रेस ने कैंडल जलाकर किया मौन प्रदर्शन,महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सरकार को घेरा

Dindori News : महिला कांग्रेस ने कैंडल जलाकर किया मौन प्रदर्शन,महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार को लेकर सरकार को घेरा

  Dindori News, डिंडौरी न्यूज़। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश अनुसार एवं ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

 

Dindori News, डिंडौरी न्यूज़। मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के निर्देश अनुसार एवं पूर्व मंत्री डिंड़ौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के मार्ग दर्शन पर महिला कांग्रेस डिंडौरी जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू एवं महिला पदाधिकारियों के साथ रानी अवंती चौक बस स्टैंड डिंड़ौरी में कैंडल जलाकर शांतिपूर्ण तरीके से मौन विरोध प्रदर्शन किया।

जिला महिला कांग्रेस ने केंडल जलाकर किया प्रदर्शन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के “बेटी बचाओं अभियान” के अंतर्गत आज महिला पदाधिकारियों के साथ मौन केंडल मार्च निकालते हुए प्रदर्शन किया।

आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बच्चियों और महिलाओं की चीख पुकार सुन नहीं रहीं हम महिलाओं की आवाज क्या सुनेगी, पूरे प्रदेश में महिला और बच्चियों के साथ अत्याचार और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं महिलाएं और बच्चियाँ असुरक्षित हैं महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई कड़े इंतजाम नहीं है पूरे प्रदेश में लगातार इस तरह की घटनाएं प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं।लेकिन मुख्यमंत्री जिनके पास गृह मंत्रालय है लाड़ली बहनों की बात करते हैं और वो ही सुरक्षित नहीं है उन्हें तो तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए,इस दौरान महिला कांग्रेस के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहें।

 

 

 

RNVLive

Related Articles