Home / 15 सितंबर को किसानों के बीच भाजपा का महा सदस्यता अभियान

15 सितंबर को किसानों के बीच भाजपा का महा सदस्यता अभियान

  डिंडौरी न्यूज़।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार संभागीय प्रभारी एवं ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

 

डिंडौरी न्यूज़।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, जिला प्रभारी श्री गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में व भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का यह क्रम निरंतर चल रहा है, जिसकी गति प्रदान करने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने 15 सितंबर को किसानों के बीच जाकर महा अभियान चलाकर सदस्यता कराए जाने का निर्देश दिए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने सभी जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी से आग्रह किया है कि 15 सितंबर को सभी अपने-अपने मतदान केंद्रों में 100 सदस्य का लक्ष्य लेकर किसानों के बीच पार्टी की रीति नीति एवं विचारधारा से अवगत कराते हुए सदस्यता दिलाना है।
इस कार्य में किसान मोर्चा के पदाधिकारी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। डिण्डोरी सदस्यता क्रम के दौरान नगर के प्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ सुभाष कुमार बर्मन सेवानिवृत्त प्राचार्य शासकीय चंद्र विजय महाविद्यालय डिंडोरी ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।डॉ सुभाष कुमार बर्मन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र के उत्थान को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। यह पार्टी ना सिर्फ सत्ता प्राप्ति बल्कि मानव सेवा के लिए लगातार कार्य कर रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा हर वर्ग के विकास के लिए कार्य कर रही है इनके कार्यों से प्रभावित होकर मैंने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने बताया कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो कैडर आधारित पार्टी है।
भारतीय जनता पार्टी भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों से लेकर भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। इसलिए यह पार्टी न केवल वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी स्वरूप बनाने में सफल हुई है, बल्कि सर्वस्पर्शी भी बनी है और समाज के हर एक तबके को अपने साथ जोड़ने में पार्टी ने अपनी इस यात्रा में सफलता पाई है।
RNVLive