Home / Dindori News : डिंडौरी जिले में 1 लाख 30 हजार नए सदस्यों को भाजपा में जोड़ने का लक्ष्य, बूथ स्तर पर जोरो पर तैयारियां

Dindori News : डिंडौरी जिले में 1 लाख 30 हजार नए सदस्यों को भाजपा में जोड़ने का लक्ष्य, बूथ स्तर पर जोरो पर तैयारियां

  डिंडौरी न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार व संभागीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

 

डिंडौरी न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार व संभागीय प्रभारी व प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार, जिला प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय डिण्डौरी में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया एवं जिला सदस्यता प्रभारी जयसिंह मरावी, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया ने संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2 सितंबर को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाष नड्डा जी के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है।
प्रधानमंत्री जी के सदस्य बनने के साथ देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ हो गया है। मध्यप्रदेश में 3 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव एवं मप्र मंत्रिमंडल के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान को साकार करेगी। मध्यप्रदेश में 1.50 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सन 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था, अब यह अभियान फिर से शुरू हो गया है और आगामी डेढ़ माह तक चलेगा।
जब श्री अमित शाह जी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, उस समय वर्ष 2014-15 में लगभग 5 से 6 महीनों तक यह सदस्यता अभियान चलाया गया था, तब पूरे देश में लगभग 11 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। इसी तरह वर्ष 2019 में भी कुछ समय के लिए यह सदस्यता प्रकिया प्रारंभ की गई थी, जिसमें लगभग 7 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। भारतीय जनता पार्टी इस सदस्यता प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व शुरू हो गया है, जिसे साकार रूप पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को करना है। इस संगठन पर्व हेतु प्रदेष स्तरीय कार्यषाला आयोजित हो चुकी हैं एवं मार्गदर्षन दिया जा चुका है।  संगठन पहापर्व का प्रथम चरण 1 सितंवर से हो चुका है और 25 सितंवर 2024 तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूवर से 15 अक्टूवर 2024 तक रहेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूवर 2024 तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवम्वर से 10 नवम्वर 2024 होगी।
भाजपा का यह अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। एक आयाम है मिस्ड कॉल 8800002024 जिसके माध्यम से लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे। दूसरा आयाम है क्यू आर कोड। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग क्यू आर कोड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। नमो एप के माध्यम से भी सदस्यता गृहण की जा सकती है भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकता है। इस अभियान का मूल उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है।
यह संगठन पर्व सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा। जिला महामंत्री व सदस्यता प्रभारी जयसिंह मरावी ने कहा कि यह भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 1500 राजनीतिक दलों से अलग खड़ा करती है। 1984 में जब भाजपा केवल 2 सीटें जीतकर आई थी, तब पार्टी का उपहास किया जाता था, लेकिन विचारधारा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण भाजपा आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है।
 जब जनसंघ विपक्ष बनकर उभरा, उस समय जिन दो राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था ‘कांग्रेस और कम्युनिस्ट’ दोनों पार्टियों की विचारधारा, विदेशी विचारधारा पर थी। केवल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ही इस माटी की उपज थी। भारतीय जनता पार्टी एक जीवंत पार्टी है और एक जीवंत पार्टी ही लोगों को पुनः यह निर्णय करने का मौका देती है कि आप राष्ट्र निर्माण में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी के साथ जुड़िये। वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया ने कहा कि भारत की किसी अन्य राजनीतिक पार्टी में इस तरह की लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं है। भाजपा का सदस्यता अभियान कर्मकांड नहीं है। हमारे लिए सदस्यता यानी, अपने परिवार का विस्तार है। हमारे परिवार में अगर किसी का जन्म होता है तो जितनी खुशी होती है। हमारे परिवार में शादी कर करके कोई बहु आती है तो परिवार के विस्तार का जो आनंद होता है, वो आनंद बीजेपी में जो कोई नया सदस्य बनता है, परिवार के विस्तार का आनंद होता है। यह सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं, कितने नंबर हम पार कर जाएंगे, ये नहीं है। ये सदस्यता अभियान एक पूर्ण रूप से वैचारिक आंदोलन भी है और भावनात्मक आंदोलन भी है। सदस्यता ये सिर्फ पार्टी का नंबर बढ़ाने के लिए नहीं, मेरी सदस्या मेरे देश को मजबूत बनाने के लिए भी है और इसलिए मैं उन गांवों को किला बना के छोडूंगा।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता का काम है कि उसे भारतीय जनता पार्टी में हमारा मेंबर बनाकर के साथी बना करके उसे, हम कहां से कहां देश को ले गए हैं, ये आत्मविश्वास से भरने की जरूरत है। 18 से 25 साल का नौजवान है। उसे हमने इस विचार से जोड़ना है, नेशन फस्र्ट के लिए जीने के लिए जोड़ना है। उक्त पत्रकारवार्ता का संचालन जिला सहमीडिया प्रभारी आशीष वैश्य ने किया।
RNVLive

Related Articles