डिंडौरी न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में व भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के मार्गदर्शन में जिला, मंडल, शक्तिकेंद्र की कार्यशाला के पश्चात बूथ की कार्यशाला भाजपा मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संपन्न हुई। विधानसभा शहपुरा अंतर्गत मंडल अमरपुर में मतदान केंद्र पड़रिया में बूथ समिति की बैठक लेने भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया पहुंचे, जहां पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए बताया कि 1 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे इसके पश्चात 2 सितंबर को सभी के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। हम सभी को पार्टी विचारधारा से जुड़ने वाले नागरिकों को ही सदस्यता दिलाना है एवं पार्टी की रीति नीति को घर-घर तक पहुंचाने का घर करना है।

इस दौरान शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार द्विवेदी सहित त्रिदेव का बूथ समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंडल डिंडोरी के मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर ग्राम बिछिया में, भाजपा जिला सदस्यता अभियान प्रभारी एवं जिला महामंत्री जयसिंह मरावी ग्राम बसनिया में, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर ग्राम सरहरी में, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवरिया मरकाम डिंडोरी के वार्ड नंबर 4 में, अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश धूमकेती ग्राम औराई में, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश ग्राम नयेगांव में, विधानसभा संयोजक सुरेंद्र दुबे ग्राम देवरा में, रेलवे उपभोक्ता समिति सलाहकार एवं वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाठक डिंडोरी नगर के वार्ड क्रमांक 9 में, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिहारी शुक्ला दुल्लोपुर में, जनपद अध्यक्ष आशा धुर्वे ग्राम हिनौता में, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ अंजू ब्यौहार, ग्राम धुर्रा में जिला मंत्री सपना जैन ग्राम मुड़की में बूथ की कार्यशाला संपन्न कराई।

वॉर्ड क्रमाक 11 बूथ क्रमांक 55 सदस्यता महा अभियान के तहत बैठक में चर्चा की गई । जिसमे महेश पाराशर, (जिला उपाध्यक्ष) शत्रुघन पाराशर, मानसिंह परमार, हेतसिंह पाराशर, भूपेंद्र पाराशर,संजय पाराशर, जय पाराशर, पाराशर ,सुनील नामदेव ,लक्ष्मी नामदेव, बाबूलाल श्रीवास , तरेन्द्र पाराशर, मनीष पाराशर, वार्ड के सभी कार्यकर्ता शामिल हुए। शक्ति केंद्र सिमरिया माल के बूथ क्रमांक (68,69)के संगठन पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, उक्त बैठक में दोनों शक्ति केंद्र प्रभारी दिनेश प्रसाद तिवारी, बोधराम सरैया, हीरा लाल ठाकुर, राजू बिलागर, सालिक राम चंदेल, संतोष, कमलेश, संजय नंदा, दिनेश, नकुल, अशोक, सनदकुमार बिलागर, मोलु नंदा आदि लोग उपस्थित हुए! इसी तरीके से मंडल समनापुर में जिला मंत्री मनका बनवासी ग्राम डूंगरिया में, व मंडल अध्यक्ष हेम सिंह राजपूत ग्राम भाजीटोला में, बजाग मंडल में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय साहू व मंडल अध्यक्ष राजेश्वर साहू ग्राम गाड़ासरई में, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते ग्राम पड़रियाडोंगरी में, जिला मंत्री राजेंद्र दुबे ग्राम झिंझरी में, जिला मंत्री मोहन मरावी ग्राम कोसमढीह, मंडल करंजिया में जिला उपाध्यक्ष दिलीप ताम्रकार व मंडल अध्यक्ष राजकुमार मोगरे ग्राम करंजिया में, विधानसभा शहपुरा में जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ने शहपुरा नगर में सुना। मेहंदवानी मंडल में जिला उपाध्यक्ष बद्री साहू मेहंदवानी में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र साहू डुलहरी में, दुर्गेश साहू कठौतिया में, मंडल अमरपुर में जिला उपाध्यक्ष प्रीतम मरावी ग्राम निघोरी व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा अमरपुर में मंडल कार्यशाला को संबोधित किया।