Home / आगामी त्यौहार जिले में शांति और गरिमामयीपूर्वक मनाये जायेंगे : कलेक्टर 

आगामी त्यौहार जिले में शांति और गरिमामयीपूर्वक मनाये जायेंगे : कलेक्टर 

  डिंडौरी।  कलेक्ट्रट सभाकक्ष में कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक का आयोजन आगामी ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

 

डिंडौरी।  कलेक्ट्रट सभाकक्ष में कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक का आयोजन आगामी त्यौहारों के मद्देनजर किया गया। शांति समिति की बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री विमलेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम सहित नगर परिषद के पार्षद जिला शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
      कलेक्टर  हर्ष सिंह ने आगामी त्यौहारों गणेश चतुर्थी, पर्युषण पर्व, ईद मिलाद-उन-नबी, आदि पर चर्चा करते हुए कहा कि जिले में सभी त्यौहार शांति और गरिमामयीपूर्वक मनाये जायेंगे। इस हेतु जिला प्रशासन की समस्त टीम को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि डीजे का उपयोग त्यौहारों पर ना किया जाये, इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है।
उन्होंने शिकायत मिलने पर कार्यवाही की बात कही। कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि सभी त्यौहारों को मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनायें। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी प्रतिमा का उपयोग नहीं होना चाहिए, केवल मिट्टी से बनी प्रतिमा ही उपयोग में लाई जाये। कलेक्टर हर्ष सिंह ने अधिकारियों को बाढ़, सुरक्षा व्यवस्था, मवेशी प्रबंधन, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ प्रबंधन, बिजली, पेयजल आदि व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए त्यौहारों के आयोजन के सम्बन्ध में समस्या और मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
RNVLive

Related Articles