Home / राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 5 प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 5 प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत

Dindori News डिंडौरी |  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिंडौरी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 5 प्रकरणों में चार-चार लाख रूपये की ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Published on:

Dindori News डिंडौरी |  अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिंडौरी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 5 प्रकरणों में चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। जिनमें निशांत परस्ते पिता भानूप्रकाश परस्ते निवासी ग्राम कमकोमोहनिया की 13.05.2023 को तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई थी, मृतक निशांत परस्ते के निकटतम वारिसान माता परवतिया बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार से धनसिंह पिता लामू निवासी ग्राम सरईटोला की 07.02.2020 को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान पत्नि मुलिया बाई को चार लाख रूपए, दयावती सैयाम पिता बुंदेल सिंह निवासी ग्राम निगवानी की 22.08.2023 को कुएं में डूबने से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान पिता बंदेल सिंह सैयाम को चार लाख रूपए, अजय पिता रामस्वरूप निवासी ग्राम कुकर्रामठ की 13.06.2024 को नदी में डूबने से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान पिता रामस्वरूप को चार लाख रूपए और भूपत सिंह पिता शिवचरण निवासी ग्राम नेवसा रैयत की 19.06.2023 को नदी में डूबने से मृत्यु होने पर मृतक के निकटतम वारिसान पिता शिवचरण को चार लाख रूपए रूपये सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 

 

RNVLive

Related Articles